
Facebook नेताओं को स्पेशल ट्रीट करना बंद करेगा, नियम में होंगे बदलाव
AajTak
Facebook अब उस पॉलिसी को बंद करने की प्लानिंग कर रहा है जिससे नेताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन नियमों में छूट दी गई थी. इसको लेकर The Verge ने रिपोर्ट किया है. ये बदलाव तब किया जा रहा है जब इस मुद्दे पर Facebook की काफी आलोचना की गई है.
Facebook अब उस पॉलिसी को बंद करने की प्लानिंग कर रहा है जिससे नेताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन नियमों में छूट दी गई थी. इसको लेकर The Verge ने रिपोर्ट किया है. ये बदलाव तब किया जा रहा है जब इस मुद्दे पर Facebook की काफी आलोचना की गई है. इसको लेकर पत्रकार, कानून निर्माता, और Facebook के खुद के कर्मचारियों ने आलोचना की है. इसके बाद इस नियम को चेंज किया जा रहा है. इस नियम में राजनेताओं को कंटेंट मॉडरेशन रूल्स में छूट दी जा रही थी. इस रूल पर कहा जा रहा था राजनेता इसका गलत फायदा उठा कर गलत जानकारी शेयर करते हैं. लीडर्स आलोचनाओं को दबा देते हैं और विपक्ष को परेशान करते हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट के साथ क्या करना है कंपनी इस पर विचार कर रही है. हिंसा भड़काने वाले कंटेंट को शेयर करने की वजह से ट्रंप का अकाउंट बैन कर दिया गया था. इसको लेकर कहा जा रहा है कंपनी इसे हमेशा के लिए बैन रख सकती है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











