
Facebook डेटा लीक पर भारतीय यूजर्स के लिए CERT ने एडवाइजरी जारी की है
AajTak
साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Facebook यूजर्स से उनके अकाउंट प्राइवेसी सेटिंग को बढ़ाने को कहा है. अभी हाल में Facebook से बड़ा डेटा ब्रीच हुआ था. इसमें 61 लाख भारतीयों के भी Facebook अकाउंट शामिल थे.
साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Facebook यूजर्स से उनके अकाउंट प्राइवेसी सेटिंग को बढ़ाने को कहा है. अभी हाल में Facebook से बड़ा डेटा ब्रीच हुआ था. इसमें 61 लाख भारतीयों के भी Facebook अकाउंट शामिल थे. Indian Computer Emergency Response Team या CERT-In ने कहा है कि यूजर्स का डेटा कई तरह से कलेक्ट करके शेयर किया जा सकता है. इसमें ऐसे तरीके भी शामिल हैं जिसका पता नहीं है. CERT-In एक सिक्योरिटी एजेंसी है. इसका काम साइबर अटैक से बचाना और भारतीय साइबर स्पेस की सुरक्षा करना है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कुछ दिनों पहले काफी बड़ी संख्या में Facebook प्रोफाइल की जानकारी लीक की गई थी. इसमें ईमेल, प्रोफाइल, पूरा नाम, जॉब, फोन नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं. फेसबुक के अनुसार इस डेटा लीक में फाइनेंशियल, हेल्थ और पासवर्ड की जानकारी शामिल नहीं है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












