
Expert Picks: इन शेयरों से होगी कमाई? नवंबर में SBI समेत खरीद सकते हैं ये 40 स्टॉक्स
AajTak
बाजार के जानकारों का मानना है कि भले ही शॉर्ट टर्म में अस्थिरता का माहौल रह सकता है. लेकिन लंबी अवधि में बाजार का लेकर रुख सकारात्मक है. मौजूदा सेटअप के मुताबिक निवेशक गिरावट में चुनिंदा स्टॉक्स अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.
अक्टूबर महीने में तेजी के बाद शेयर बाजार (Share Market) से जुड़े कई एक्सपर्ट्स निवेशकों को नवंबर महीने में कमाई के लिए कई स्टॉक्स सुझा रहे हैं. अगर आप नवंबर महीने में निवेश के लिए स्टॉक का चयन कर रहे हैं, तो इन शेयर्स पर भी विचार कर सकते हैं.
Emkay Global ने निवेशकों को ज्यादातर लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में दांव लगाने के सुझाव दिए हैं. इसकी ओर से निवेशकों को नवंबर महीने में ICICI Bank, IndusInd Bank, Mahindra & Mahindra (M&M) और Maruti Suzuki में निवेश की सलाह दी गई है. जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी में इस फाइनेंसियल सर्विसेज को Aditya Birla Fashion और Retail, Ashok Leyland, Escorts Kubota, Karur Vysya Bank, Varun Beverages और Westlife Development पसंद है.
ग्रोथ वाली कंपनियों पर फोकस
वहीं ICICI Securities उन कंपनियों पर दांव लगाने की सलाह दी है, जो आगे बेहतर ग्रोथ दर्ज कर सकती है. ब्रोकेरज का पसंदीदा शेयर L&T, NTPC, Coal India, NHPC, UltraTech, JK Cement, Ashok Leyland, Balkrishna Industries, Tata Communications, Greenpanel, Century Plyboard, Indraprastha Gas, GAIL, ONGC, Gujarat Fluorochemicals, Brigade Enterprise और Phoenix Mills है.
जबकि Consumption थीम पर ICICI Securities ने टाटा मोटर्स, डाबर इंडिया, Nestle, Jyothy Labs, Sapphire Foods और Metro Brands को चुना है. हेल्थकेटर सेगमेंट में Dr Reddy's, Torrent Pharma और Alkem Lab का नाम है. वहीं बैंकिंग सेक्टर में SBI और IndusInd Bank पसंद है.
Ashika Stock Broking का नवंबर में Top Picks रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank और Titan Company है. ये तीनों लॉर्ज कैप कंपनियां है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









