
Exit Poll: सत्येंद्र जैन के जेल वीडियो पर भारी पड़े 'कूड़े के पहाड़', MCD में AAP की झाड़ू
AajTak
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दिल्ली के 250 वार्डों वाले नगर निगम में आम आदमी पार्टी का कब्जा होता दिख रहा है. एग्जिट पोल में एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी को 149 से 171 वार्डों में जीत मिलने का अनुमान है. आम आदमी पार्टी ने चुनावों में कूड़े के पहाड़ को मुद्दा बनाया था.
क्या दिल्ली का अगला मेयर आम आदमी पार्टी से होगा? एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे तो कम से कम यही इशारा कर रहे हैं. एग्जिट पोल में एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलने के आसार हैं. अगर ये एग्जिट पोल नतीजों में तब्दील होता है तो 8 साल पुरानी पार्टी पहली बार अपना मेयर बनाने में कामयाब होगी.
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एमसीडी के 250 वार्डों में से आम आदमी पार्टी को 149 से 171 में जीत मिलने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी को 69 से 91 वार्डों में जीत मिल सकती है. जबकि, कांग्रेस के खाते में महज 3 से 7 वार्ड ही आने की संभावना नजर आ रही है. अन्य को 5 से 9 वार्डों पर जीत मिल सकती है.
एग्जिट पोल में जो अनुमान लगाया गया है, अगर वो नतीजों में तब्दील होता है तो 15 सालों से एमसीडी पर काबिज बीजेपी इस बार विपक्ष में बैठेगी. वहीं, आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा.
एग्जिट पोल के नतीजों में एक बड़ी बात ये भी निकलकर आ रही है कि सारे सियासी मुद्दों पर इस बार साफ-सफाई का मुद्दा हावी रहा. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए कभी सत्येंद्र जैन के जेल में मसाज वाले वीडियो को मुद्दा बनाया तो कभी कथित शराब घोटाले के जरिए मनीष सिसोदिया को घेरने की कोशिश की तो कभी केजरीवाल पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया. लेकिन आम आदमी पार्टी 'कूड़े के पहाड़' को लेकर बीजेपी को घेरती रही.
कितनी बड़ी है कूड़े की पहाड़ की समस्या?
राजधानी दिल्ली में अभी तीन लैंडफिल साइट हैं. ओखला, गाजीपुर और भलस्वा में. इन तीनों साइट में लगभग 14 मीट्रिक टन कचरा जमा है. इनमें गाजीपुर में 14 मीट्रिक टन, भलस्वा में 8 मीट्रिक टन और ओखला में 6 मीट्रिक टन कचरा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












