
Exit Poll: विजयवर्गीय, नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल... MP में 7 हैवीवेट उम्मीदवारों पर बीजेपी का दांव कितना सफल?
AajTak
एमपी में बीजेपी खास रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव में उतरी. बीजेपी ने इस बार 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा. इसके अलावा पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी इंदौर 1 विधानसभा सीट से टिकट दिया गया.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. एग्जिट पोल में कमल खिलता नजर आ रहा है. आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत से वापसी करती हुई नजर आ रही है. एग्जिट पोल के अनुसार सूबे में बीजेपी को 230 में से 140 से 162 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल में बीजेपी की हैवीवेट उम्मीदवारों को चुनाव में उतारने की रणनीति सफल होती दिख रही है.
दरअसल, बीजेपी ने एमपी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया. इसके साथ रणनीति के तहत 3 केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया. इसके अलावा सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक को भी टिकट दिया. इतना ही नहीं संगठन के बड़े चेहरे कैलाश विजयवर्गीय कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दिया था. इन नेताओं को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी की कोशिश न सिर्फ इनकी सीटों पर प्रभाव डालने की थी, बल्कि पूरे क्षेत्र में पार्टी के लिए माहौल बनाना चाहती थी. आईए एग्जिट पोल के नतीजों में देखते हैं कि ये हैवीवेट उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्रों में बीजेपी को कितनी सफलता दिलाने में सफल रहे...
नरेंद्र सिंह तोमर के चंबल में क्या रहा हाल?
नरेंद्र सिंह तोमर को इस बार मुरैना की दिमनी सीट से उतारा गया था. यह सीट चंबल क्षेत्र में आती है. नरेंद्र सिंह ग्वालियर से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं. वे अभी मुरैना से सांसद भी हैं. एग्जिट पोल में बीजेपी को चंबल में फायद होते दिख रहा है. चंबल की 34 सीटों में से बीजेपी को 19, कांग्रेस को 14 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य के खाते में एक सीट जा रही है. 2018 चुनाव में बीजेपी ने यहां सिर्फ 7, कांग्रेस ने 26 सीटें जीती थीं.
विजयवर्गीय को उतारना मालवा में कितना फायदेमंद?
बीजेपी ने मालवा की इंदौर एक विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक और मंत्री रहे भाजपा के स्टार प्रचारक कैलाश विजयवर्गीय को उतारा था. मालवा की 55 सीटों में बीजेपी को 41, कांग्रेस को 14 सीटे मिलती दिख रही हैं. 2018 चुनाव में यहां बीजेपी को 26, कांग्रेस को 28 और अन्य को 1 सीट मिली थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












