
EXCLUSIVE: लड़की ने सुशील को क्यों दी स्कूटी? दोनों के कनेक्शन को लेकर युवती से क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ
AajTak
आजतक को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दिल्ली पहुंचते ही सुशील कुमार वेस्ट दिल्ली के हरि नगर में रहने वाली एक लड़की के घर गया और उस लड़की से स्कूटी ली. लड़की से स्कूटी लेने के बाद सुशील कुमार उसी पर सवार होकर अजय नाम के शख्स के साथ किसी से पैसे लेने जा रहा था.
दो-दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले सुशील कुमार, दिल्ली में एक रेसलर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हैं. बीती दो जून को कोर्ट ने सुशील और उसके साथी अजय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पहलवान सुशील कुमार को मंडोली जेल भेजा गया है. सुशील कुमार मंडोली जेल के सेल नंबर 15 में रहेगा. इसी बीच सागर धनखड़ मामले में फरारी के दौरान सुशील कुमार को स्कूटी देने वाली लड़की से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












