
Exclusive: जिस महिला के वोटर कार्ड पर ब्राजीलियन मॉडल की दिखी फोटो, उसके बेटे ने खोले कई राज
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के आरोपों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. राय विधानसभा क्षेत्र में एक वोटर आईडी पर ब्राज़ीलियन मॉडल की तस्वीर मिली है, जो ‘विमला ’ के नाम से दर्ज है. विमला के बेटे ने बताया कि उनकी मां के नाम से एक दूसरा आईडी है, जो कि फर्जी प्रतीत होता है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए हाइड्रोजन बम फोड़ा था और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. आजतक राहुल के दावों की पड़ताल के लिए राय विधानसभा क्षेत्र पहुंची, जहां एक मतदाता की पहचान हुई, जिसकी वोटर आईडी पर लगी तस्वीर ब्राज़ीलियन मॉडल की निकली है. यह मतदाता सूची में ‘विमला’ के नाम से दर्ज है.
विमला के पुत्र ने आजतक को बताया कि उनकी मां के नाम से एक अलग ईपीआईसी नंबर के तहत नया मतदाता पंजीकृत किया गया, जबकि पता वही है जो उनके घर का है. उन्होंने कहा कि उनकी मां पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट डाल चुकी हैं, इसलिए यह दूसरी आईडी फर्जी प्रतीत होती है.
विमला के पुत्र ने भी कहा कि यह मामला अब जांच का विषय है और अगर कोई फर्जी मतदाता पंजीकृत है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
ये तस्वीर विमला के पुत्र ने आजतक को दिखाया और बताया कि ये उनकी मां की वोटर आईडी कार्ड है. जिस पर पति का नाम रमेश कुमार लिखा हुआ.
यह भी पढ़ें: हरियाणा पर 'हाइड्रोजन बम' चलाकर बिहार जीत पाएंगे राहुल गांधी? 'वोट चोरी' के नए दावों के साथ Gen-Z पर दांव
ये तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि मतदाता सूची में बिमला के नाम है और ब्राज़ीलियन मॉडल की तस्वीर है. इसमें आयु 56 और लिंग महिला लिखा हुआ है. मकान नंबर 863 है. गौर करने वाली बात है कि दोनों तस्वीरों में एपिक नंबर नंबर अलग-अलग है. बेटे ने जो आईडी कार्ड दिखाई उस पर का एपिक नंबर - IXZ1036623 है. वहीं, मतदाता सूची में एपिक नंबर - IXZ0601104 है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









