
Exclusive: कांग्रेस में जाने पर पापा भी कहते थे, गलत पार्टी जॉइन कर ली है: हार्दिक पटेल
AajTak
Hardik Patel On Joining Bjp: कांग्रेस के से इस्तीफा दे चुके हार्दिक पटेल अब किस पार्टी में जाएंगे, ये बड़ा सवाल गुजरात की राजनीति में खड़ा हो गया है. हार्दिक ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जिन 4 मुद्दों को लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं, उनका कहना है कि ये मुद्दे सत्ताधारी भाजपा के साथ फिट बैठते हैं.
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले हार्दिक पटेल के सियासी भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हार्दिक ने अब तक इस बात पर संस्पेंस कायम कर रखा है कि वे कौन सी पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं. सोमवार को इस मुद्दे पर जब आजतक ने हार्दिक से बात की तो उन्होंने कई खुलासे किए. हार्दिक ने बताया कि वो किन बातों को ध्यान में रखकर पार्टी का चुनाव करेंगे. आइए जानते हैं हार्दिक ने और क्या कहा...
सवाल- किस राजनीतिक दल को जॉइन करने जा रहे हैं?
जवाब- रास्ता तय हो चुका है. बहुत जल्द लोगों को बताएंगे कि क्या तैयारी है? हर इंसान राजनीतिक जीवन में 4 मुद्दों के साथ आगे बढ़ता है. इनमें समाज हित, राष्ट्र हित, प्रदेश का हित और समाज का हित शामिल हैं. जो चीजें कांग्रेस में रहकर नहीं की जा सकीं, आगे की जाएगी. जिस पथ पर गुजरात की जनता आगे बढ़ना चाहती है, उस पथ पर चलकर जनता का सहयोग करेंगे.
सवाल- 4 मुद्दों का जिक्र कहीं, BJP में जाने का इशारा तो नहीं?
जवाब- इन चारों मुद्दों को लेकर मुझे नहीं लगा की कांग्रेस दूर-दूर तक तैयार है. मैं पिछले 7 साल से गुजरात की राजनीति में सक्रिय हूं. कई सालों से कांग्रेस सत्ता में नहीं है. गुजरात की जनता कांग्रेस को दूर-दूर तक पसंद करने के लिए तैयार नहीं है. भारतीय जनता पार्टी को लेकर लोगों की अपेक्षा काफी ज्यादा हैं. मैं जिन 4 मुद्दों पर फोकस कर रहा हूं, वो मुद्दे सत्ता में बैठी पार्टी के साथ फिट बैठते हैं. अगले 10 दिनों में मेरा फैसला सबके सामने होगा. प्रदेश के लिए जो भी फैसला करेंगे डंके की चोट पर वो सब के सामने रखेंगे.
सवाल- जिग्नेश मेवाणी ने आइडियोलॉजिकल कंप्रोमाइज करने का आरोप लगाया है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











