
Exclusive: ऋषभ पंत कैसे पड़े संजू सैमसन पर भारी? BCCI मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा की वजह से हुआ ऐसा, इनसाइड स्टोरी
AajTak
Rishabh Pant vs Sanju Samson ODI Debate: श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए वनडे से संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया. जबकि ऋषभ पंत को टीम में दोनों ही फॉर्मेट में जगह मिली. अब ऐसा क्यों हुआ, तो इसकी वजह रही BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की बैठक, जिसमें पंत विकेटकीपिंग के मामले में आगे निकल गए.
Rishabh Pant vs Sanju Samson in ODI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब टी20 और वनडे की टीमों का ऐलान किया तो बहुत सारे सवाल उठे. खासकर टीम के सेलेक्शन के मापदंड को लेकर... इसे ऐसे समझें- जिस खिलाड़ी का वनडे में प्रदर्शन शानदार रहा, उसे उस फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया. इस लिस्ट में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी शामिल रहे. संजू ने जहां अपने आखिरी वनडे में शतक जड़ा था, उनकी वनडे फॉर्मेट से ही छुट्टी कर दी गई. वहीं, अभिषेक और गायकवाड़ का हाल में जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा था, इन दोनों को टी20 से बाहर कर दिया गया.
दरअसल, BCCI की जो हालिया मीटिंग हुई, उसमें इस बात पर मंथन हुआ था कि संजू सैमसन या ऋषभ पंत में से किसे वनडे में सेलेक्ट किया जाए. क्योंकि केएल राहुल का बतौर विकेटकीपर वनडे वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा था. ऐसे में संजू अपने आखिरी वनडे में शतक जड़ने के बावजूद टीम से क्यों बाहर हुए तो उसकी वजह अब सामने आई है.यह भी पढ़ें: पंड्या ही बनते कप्तान, कहां हुआ 'खेला'? सूर्या ऐसे निकले आगे, BCCI मीटिंग में 3 लोगों ने लगाई मुहर
🆙 Next 👉 Sri Lanka 🇱🇰#TeamIndia are back in action with 3 ODIs and 3 T20Is#INDvSL pic.twitter.com/aRqQqxjjV0
BCCI से जुड़े एक सूत्र ने aajtak.in को बताया कि जब बात ऋषभ पंत और संजू सैमसन पर आई तो इस मामले में रोहित शर्मा ने हस्तक्षेप किया. रोहित ने BCCI की मीटिंग में वनडे में ऋषभ पंत के साथ बतौर विकेटकीपर जाने का फैसला किया. यही वजह रही कि संजू सैमसन को टी20 में तो सेलेक्ट किया गया पर वो वनडे से दरकिनार कर दिए गए.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 और वनडे टीम का ऐलान गुरुवार (18 जुलाई) को हुआ. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को चुने जाने के लिए दो दिन BCCI की बैठक हुई. यानी गुरुवार और उससे ठीक एक दिन पहले 17 जुलाई (बुधवार) को. सूत्र ने aajtak.in को बताया कि दोनों ही दिन मीटिंग ऑनलाइन हुई. इस मीटिंग में भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर शामिल थे. ये सभी ऑनलाइन ही मीटिंग में शामिल हुए थे.
aajtak.in के पास यह भी जानकारी है कि बुधवार को जब ऑनलाइन मीटिंग हुई तो उसमें BCCI के सेक्रेटी जय शाह भी मौजूद थे, लेकिन 18 जुलाई को जब टीम का ऐलान हुआ तो वह मीटिंग में नहीं थे. वहीं, इस मीटिंग में जय शाह ने एक बार सेलेक्टर्स से यह भी कहा कि टीम चुनने का अधिकार उनको ही होगा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




