
Exam पास करने के 2 साल बाद भी नहीं हुआ इंटरव्यू, सुसाइड नोट में लिखा- 'MPAC मायाजाल है'
AajTak
स्वप्निल ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमे उसने लिखा है कि एमपीएससी एक मायाजाल है, इसमें न पड़ो, मैं घबराया या परेशान नहीं हुआ. मेरे पास समय नहीं था.
महाराष्ट्र में एमपीएससी (Maharashtra Public Service Commission) प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या लाखों में है. इस परीक्षा को देने वाले विद्यार्थियों को पिछले कुछ वर्षों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. पुणे के हडपसर फुरसुंगी इलाके में रहने वाले स्वप्निल लोनकर ने परीक्षा पास की, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली. निराशा में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












