
EU ले रहा सदस्य देशों की इमरजेंसी मीटिंग, Trump के गुस्से के बीच क्या यूक्रेन से कट जाएगा यूरोप?
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस के बाद से यूरोप में बहुत कुछ बदलने लगा. अमेरिका अगर रूस के साथ चला जाए तो यूरोपियन यूनियन का क्या होगा? इसी पर विकल्प तलाशने के लिए ईयू के 27 सदस्य देश ब्रुसेल्स में इकट्ठा हैं.
रूस और यूक्रेन की लड़ाई इन दो देशों का मामला कम, बाकियों का ज्यादा दिख रही है. हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति की खरी-खरी के बाद यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति भी न्यौते गए हैं. मीटिंग का एजेंडा कीव को सपोर्ट करने के अलावा अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद लेना भी है.
कहां, क्या बदल रहा है
युद्ध शुरू होने के लेकर अब तक अमेरिका कीव के साथ बना दिखता था. अब वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो कह रहे हैं कि यूक्रेनी लड़ाई में वे अपने पैसे नहीं लगाएंगे. यूएस अगर जंग से हाथ खींच ले तो कीव का ज्यादा दिन टिकना बेहद मुश्किल है. इधर यूरोपियन यूनियन इसे दिल पर ले चुका. उसे यकीन है कि मॉस्को अगर यूक्रेन में मनमानी करने लगा तो बहुत जल्द वो यूरोप के बाकी देशों तक भी पहुंच जाएगा. यूरोप को डिफेंस के लिए यूएस की जरूरत तो थी लेकिन अब पैर पीछे करने की स्थिति में वो खुद अपनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में है.
अब क्या नया हो रहा
इसे ही लेकर गुरुवार को ब्रुसेल्स में 27 यूरोपियन देशों की इमरजेंसी मीटिंग हो रही है. पॉलिटिको की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस दौरान नया डिफेंस प्रपोजल भी दे सकती हैं, जहां बाकी देश तय करेंगे कि वे इससे कितना राजी हैं. लेकिन इतना तय है कि ट्रंप के मॉस्को के लिए झुकाव ने यूरोप को नए विकल्प खंगालने की तरफ खड़ा कर दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










