
EU ने रूस के सेंट्रल बैंक पर बैन लगाने का ऐलान किया, रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद होंगे
AajTak
EU कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस के सेंट्रल बैंक के साथ सभी लेन-देन पर प्रतिबंध लगाएगा. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ फिर से आर्थिक और व्यक्तिगत प्रतिबंधों का एक और पैकेज लाएगा.
रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं. ऐसे में यूरोपियन यूनियन (European Union) ने रूस पर और प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. EU ने रूस के सेंट्रल बैंक के साथ सभी ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने का ऐलान किया है. इसके अलावा यूरोपियन यूनियन ने रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने का फैसला किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











