
'EU घंटेभर के भीतर एक साथ मुंहतोड़ जवाब देगा...', ट्रंप के टैरिफ वॉर पर बोला जर्मनी
AajTak
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूरोपीय संघ (ईयू) पर टैरिफ लगाएगा तो ईयू घंटेभर के भीतर उन पर टैरिफ लगाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद से ही कई बड़े ऐलान कर रहे हैं. वह कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगा चुके हैं. साथ ही कई और देशों पर भी टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं. इस बीच जर्मनी ने ट्रंप को दो टूक जवाब दे दिया है.
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूरोपीय संघ (ईयू) पर टैरिफ लगाएगा तो ईयू घंटेभर के भीतर उन पर टैरिफ लगाएंगे. यह पूछने पर कि क्या ईयू जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है तो स्कॉल्ज ने कहा, हां, हम ईयू के तौर पर घंटेभर के भीतर एक्शन लेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर साइन किए थे. ये टैरिफ एक फरवरी से लागू हो गए थे. लेकिन विरोध के बाद मेक्सिको और कनाडा पर लगाए गए टैरिफ की अवधि को एक महीना बढ़ा दिया गया था. लेकिन चीन पर टैरिफ जस का तस रखा गया था.
ट्रंप और उनके समर्थकों का मानना है कि यह कदम इन देशों को अवैध प्रवासन और नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. वहीं, ये भी कहा गया कि टैरिफ ट्रंप की आर्थिक रणनीति का हिस्सा हैं. वह इस कदम के जरिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, अमेरिकी लोगों के हितों की रक्षा करने और नौकरियां बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.
अभी हाल ही में ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी और चीन से इंपोर्ट पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए. इससे ट्रेड वॉर छिड़ने का खतरा है, जो सालाना 2.1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के व्यापार को बाधित कर सकता है.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






