
EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च... UPI से ATM तक होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानिए डिटेल
AajTak
पीएम इकोनॉमी एडवाइजर काउंसिल के सदस्य इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल ने ईपीएफओं में जल्द बदलाव को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. जल्द ही आपको ईपीएफओ के तहत 5 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है. पीएम इकोनॉमी एडवाइजर काउंसिल के सदस्य इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल ने EPFO में बड़े बदलाव होने का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि EPFO के काम में रुकावटों को दूर करने का एक बड़ा प्रयास चल रहा है. इसके शुरू होने और सिस्टम के स्थिर होने के बाद फीडबैक का इंतजार रहेगा.
संजीव सान्याल ने संकेत दिया कि EPFO सिस्टम में बड़े बदलाव हो सकते हैं और इसी साल शुरू होने की उम्मीद है. इस बदलाव से लाखों पीएफ अकाउंट सर्विसेज में तेजी आएगी. साथ ही खाताधारकों की पहुंच आसान बनाने के लिए इसे डिजाइन किया जा रहा है. इसे जून में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी परीक्षण के कारण इसमें देरी हो रही है.
अभी तक इसकी नई तारीख नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसे जल्द शुरू किया जाएगा. आइए जानते हैं इसके तहत क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.
ATM और यूपीआई से निकासीईपीएफओ 3.0 के बारे में सबसे बड़ी चर्चा यह है कि सदस्य अपने आधार और बैंक खातों को अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़कर एटीएम से सीधे पैसे निकाल सकेंगे. इसके अलावा, UPI के जरिए विड्रॉल भी संभव होगा. अगर इमरजेंसी में पैसों की आवश्यकता पड़ती है तो लंबी कागजी कार्रवाई की जगह, फटाफट काम पूरा हो जाएगा.
सुधार और क्लेम आसान बनाए जाएंगे नए सिस्टम से ईपीएफओ सदस्यों को आज झेलनी पड़ने वाली लालफीताशाही से छुटकारा मिलने का वादा किया गया है. OTP सत्यापन का उपयोग करके ऑनलाइन अपडेट या सुधार संभव होंगे, जिससे दफ्तरों के चक्कर और लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा. एडवांस टेक्नोलॉजी से इसपर नजर भी रखना आसान हो जाएगा.
डेट क्लेम पर निपटान एक और महत्वपूर्ण बदलाव मृत्यु दावों के निपटान में हुआ है. ईपीएफओ 3.0 के तहत, नॉमिनी को नाबालिगों के मामले में अभिभावक सर्टिफिकेट पेश करने की आवश्यकता नहीं होगी. इसका उद्देश्य सदस्य के परिवारों को जल्द और बिना परेशानी के साथ वित्तीय साहायता मिल सके.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









