
England vs New Zealand Series: 39 साल के जेम्स एंडरसन की इंग्लैंड टीम में वापसी, बेन स्टोक्स की कप्तानी में स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ उतरेंगे
AajTak
अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम तैयार, बेन स्टोक्स और नए कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के मार्गदर्शन में नए युग की शुरुआत होगी...
अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को बुधवार को नए कप्तान बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल किया गया. एंडरसन और ब्रॉड को साल के शुरू में वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, जो ऑस्ट्रेलिया में एशेज में मिली 0-4 की हार के बाद हुआ था.
39 साल एंडरसन और 35 साल के ब्रॉड की अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम वापसी होगी, जो स्टोक्स और नए कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के मार्गदर्शन में नए युग की शुरुआत करेगी. मौजूदा टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का शुरुआती टेस्ट लार्ड्स में 2 जून से शुरू होगा.
इंग्लैंड टीम का पिछला कुछ समय मुश्किलों भरा रहा
टीम में एंडरसन और ब्रॉड के अलावा यार्कशर के बल्लेबाज हैरी ब्रुक और डरहम के तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स के रूप में दो नए चेहरे शामिल हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ने वाले जो रूट को भी टीम में शामिल किया गया. इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पिछला कुछ समय काफी मुश्किलों भरा रहा, जिसमें रूट, कोच क्रिस सिल्वरवुड और क्रिकेट निदेशक ने अपने पद छोड़ दिए.
स्टोक्स की कप्तानी, मैक्कुलम के मार्गदर्शन में नया युग
इसके अलावा टीम पिछली चार सीरीज और 14 में से नौ टेस्ट हारकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर पहुंच गयी. इंग्लैंड पुरूष क्रिकेट के नए प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, 'यह हमारी टेस्ट टीम की बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैक्कुलम के मार्गदर्शन में नए युग की शुरुआत होगी.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









