
ENG vs SA Test Bazball: साउथ अफ्रीका ने 3 दिन में निकाली 'बैज़बॉल' की हवा, वसीम जाफर ने उड़ाया इंग्लैंड का मज़ाक
AajTak
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का 'Bazball' को लेकर जमकर मजाक उड़ रहा है, क्योंकि तीन मैचो की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लिश टीम को तीन दिन में ही पारी और 12 रनों के अंतर से हरा दिया है. 'Bazball' को लेकर ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इंग्लैंड को मजाक बनाया है...
ENG vs SA Test Bazball: जब से न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लैंड टीम के कोच बने हैं, तब से इंग्लिश टीम के साथ 'Bazball' शब्द जुड़ गया है. यह काफी चर्चा में भी है. यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की आक्रामक पारी के कारण 'Bazball' नाम जुड़ा है. इसके दम पर इंग्लैंड ने भारत और न्यूजीलैंड समेत कुछ टीमों को करारी शिकस्त भी दी है.
मगर अब इसी 'Bazball' की साउथ अफ्रीका ने हवा निकाल दी है. दरअसल, साउथ अफ्रीका टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने इंग्लिश टीम को तीन दिन में ही पारी और 12 रनों के अंतर से हरा दिया है.
वसीम जाफर ने इस तरह लिए मजे
इस हार के बाद से ही इंग्लैंड टीम को 'Bazball' के कारण ट्रोल होना पड़ रहा है. इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी इस 'Bazball' का जमकर मजाक उड़ाया है. वैसे जाफर हमेशा ही इंग्लैंड टीम खासकर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन को लेकर हमलावर रहे हैं. इस बार भी उन्होंने करारी हार के बाद इंग्लैंड टीम को जमकर ट्रोल किया है.
वसीम जाफर ने एक ट्वीट किया. इसमें 'Bazball' के साथ इंग्लैंड की हार पर मजाक बनाया है. जाफर ने पोस्ट में लिखा- ''चौथी पारी में Bazball ने कमाल किए हैं", SA (साउथ अफ्रीका) : कोई चौथी पारी नहीं होगी.' यानी जाफर कहना चाह रहे हैं कि साउथ अफ्रीका ने इस बार चौथी पारी में कमाल दिखाने वाले Bazball की हवा निकाल दी है. इस फॉर्मूले की एक नहीं चलने दी.
"Bazball has done wonders in the fourth inns" SA: There will be no fourth inns. #ENGvSA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









