
Elon Musk ने जीता दिल, यूक्रेन की मदद को आए आगे, सैटेलाइट से कर रहे हैं मदद
AajTak
SpaceX के CEO Elon Musk की इंटरनेट पर वाहवाही हो रही है. उन्होंने यूक्रेन की मदद के लिए Starlink Internet टर्मिनल्स को भेजा है, जिससे यूक्रेन में इंटरनेट की दिक्कत न हो. यूक्रेन ने उप-प्रधानमंत्री ने Musk से मदद मांगी थी.
Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध में Elon Musk ने लोगों को दिल जीत लिया है. SpaceX के CEO ने यूक्रेन की मदद के लिए Starlink टर्निमल्स भेजे हैं, जिससे यूक्रेन में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी. Elon Musk के इस कदम की ऑनलाइन खुब वाहवाही हो रही है. दरअसल, यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने Twitter पर Elon Musk से मदद मांगी थी, जिसे बाद Musk ने अपने टर्मिनल यूक्रेन भेजे हैं. Starlink — here. Thanks, @elonmusk pic.twitter.com/dZbaYqWYCf Just two days after Ukraine asked for Starlink internet, Elon Musk has delivered. https://t.co/BeOg084BrZ Capitalism connecting the world and bridging the digital divide! Thank you @elonmusk https://t.co/GJxnsXfMz9 I’ve been critical of Musk, but this is a meaningful contribution. https://t.co/OV8x2PZpqt

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










