
Elon Musk का बड़ा बयान, WhatApp यूजर्स को वॉर्निंग, कहा, आपका डेटा लीक हो रहा
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने WhatsApp पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने WhatsApp यूजर्स को बताया कि उनके डेटा को कंपनी डेली रात में बेच रही है. उन्होंने बताया कि इससे यूजर्स के डेटा पर खतरा मंडरा रहा है. ये जानकारी उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp मैसेजिंग ऐप एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार Elon Musk ने दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद कई यूजर्स को अपने डेटा को लेकर चिंता होने लगी. दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने WhatsApp पर आरोप लगाया है कि डेली रात में यूजर्स के डेटा को ट्रांसफर करता है.
X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर्स, जो Twitter के पूर्व कर्मचारी भी रह चुके हैं, उन्होंने पोस्ट किया. इसमें 12 घंटे की न्यूज का रिकैप था. इसमें 9वें नंबर पर लिखा था कि WhatsApp रात में यूजर्स डेटा एक्सपोर्ट करता है, जिसका एनालाइज किया जाता है और विज्ञापन के लिए उसका इस्तेमाल होता है. जहां यूजर्स को कस्टमर नहीं बल्कि प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं.
Elon Musk ने इस पोस्ट को रि-शेयर किया और कहा कि WhatsApp डेली रात को डेटा शेयर करता है और कई लोग अभी भी सोचते हैं कि यह सेफ है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप में जोड़ा, फिर किए गंदे कमेंट... पुरानी रंजिश में प्लानिंग के तहत की हत्या
यह पहली बार नहीं है, जब Elon Musk ने Meta की आलोचना की हो. इससे पहले भी यानी इस महीने की शुरुआत में Meta को इस महीने की शुरुआत में उसकी विज्ञापन प्रैक्टिस के चलते आलोचना की थी. Elon Musk ने Meta को सुपर लालची बताया था.
यह भी पढ़ें: WhatsApp के चक्कर में बुरा फंसा दिल्ली का शख्स, ऐसे गंवाए 1 करोड़ रुपये, ना करें ये गलती

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











