
Electric Scooter Fire: तमिलनाडु में फिर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग, बाल-बाल बचा चालक
AajTak
यह घटना तमिलनाडु के कृष्णागिरी (Krishnagiri) जिले की है. होसुर के रहने वाले सतीश कुमार के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने शनिवार को अचानक आग पकड़ ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सरकार की सख्ती के बाद भी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों (Electric Scooter) में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी चार्ज करते समय इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबरें आ रही हैं, तो कई बार चलते-चलते आग लग जा रही है. यहां तक कि डीलरशिप में भी आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला तमिलनाडु का है और इस घटना में इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑनर बाल-बाल शिकार होने से बच पाया.
अचानक सीट के नीचे लगी आग
ईटी की एक खबर के अनुसार, यह घटना तमिलनाडु के कृष्णागिरी (Krishnagiri) जिले का है. होसुर के रहने वाले सतीश कुमार के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने शनिवार को अचानक आग पकड़ ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर के अनुसार, ऑनर सतीश ने अचानक महसूस किया कि सीट के नीचे आग लगी है. इसके बाद तुरंत वह स्कूटर से उतरकर दूर हो गए. सतीश और वहां से गुजर रहे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन असफल रहे. सतीश ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल खरीदा था.
सामने आ चुके ऐसे कई मामले
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं और अब यह बड़ा मुद्दा बन चुका है. हाल ही में एक ऐसी ही घटना में बाप-बेटी की मौत हो गई थी. वेल्लोर जिले के इस मामले में वे घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज कर रहे थे. इसी दौरान विस्फोट हो गया और धुएं से घुटकर दोनों की मौत हो गई. तिरुचिरापल्ली जिले के मनप्पराई में भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी.
सरकार करा रही उच्चस्तरीय जांच

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












