
Earthquake in Taiwan: ताइवान में 24 घंटे में तीन बड़े भूकंप, भारी नुकसान... जापान ने जारी किया सुनामी अलर्ट
AajTak
ताइवान में तीन पिछले 24 घंटों में तीन बड़े भूकंप आ चुके हैं. 6.4, 6.8 और फिर 7.2 तीव्रता के तीन भूकंप. ताइवान में काफी तबाही हुई है. इस बीच, जापान ने भी सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है. क्योंकि आखिरी वाला भूकंप बहुत ज्यादा तीव्रता का था.
ताइवान (Taiwan) में पिछले 24 घंटे में तीन भयानक भूकंप (Earthquakes) आ चुके हैं. इन भूकंपों के मद्दनेजर जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया है. ताइवान के मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग (Taitung) काउंटी में भूकंपों का केंद्र दिख रहा है. शनिवार को इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद इसी जगह पर दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. जो ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर पैदा हुआ था.
ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं. ब्रिज गिर गए हैं. ट्रेनें पटरलियों से उतर गई हैं. यूली में एक स्टोर गिरने से उसमें चार लोग दब गए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास जारी है. ब्रिज टूटने की वजह से कई गाड़ियां ब्रिज के नीचे गिर गईं. डोंगली स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर गई. उस स्टेशन की छत भी गिर गई. यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इन भूकंपों के बाद ताइवान में सुनामी का अलर्ट जारी किया है.
An earthquake of magnitude 7.2 hit off the coast of Taiwan#Taiwan #earthquake #台湾地震 #臺灣 #地震 #台湾 pic.twitter.com/XS0p2iES4z
Rocks and trees falling down on a mountain road in #Taiwan after the M 6.9 #earthquake. pic.twitter.com/6eIlFL1XI7
उधर, जापान के मौसम विभाग ने भी 3.2 फीट ऊंची लहरों वाली सुनामी की चेतावनी जारी की है. क्योंकि उसके ओकिनावा (Okinawa) में भूकंप आ चुका है. तीनों भूकंप पूरे ताइवान में महसूस किया गया. राजधानी ताइपे में इमारतें थोड़ी देर झूलती रहीं. कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. ताइनान और काओसंग इलाके में भूकंप का ज्यादा असर नहीं रहा.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










