
DWC में AAP कार्यकर्ताओं की अवैध नियुक्तियों पर स्वाति मालीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, आरोप तय करने का आदेश
AajTak
अपने शख्त तेवर के लिए चर्चा में रहने वाली स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग में अवैध नियुक्तियों के मामले में फंसती नजर आ रही हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय करने के आदेश दे दिए हैं.
दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मुसीबत बढ़ती दिख रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने डीडब्ल्यूसी में नियुक्तियों में गड़बड़ियों के मामले में स्वाति मालीवाल समेत चार पर आरोप तय करने का आदेश दे दिया है. मालीवाल पर महिला अधिकार निकाय में आप कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने का आरोप है.
स्पेशल जज दिग विनय सिंह की कोर्ट ने स्वाति मालीवाल के अलावा आयोग की सदस्य प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन मलिक पर आईपीसी की धारा 120 (बी) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (2), 13(1)(डी) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है.
जज ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि डीसीडब्ल्यू द्वारा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित बैठकों की मिनट्स ऑफ मीटिंग्स पर सभी चार आरोपियों के साइन थे, जो प्रथम दृष्टया यह संदेह पैदा करता है कि विचाराधीन नियुक्तियां इन्हीं आरोपियों द्वारा की गई थीं. सभी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए यह पर्याप्त सबूत है. उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी ने अवैध नियुक्तियों पर कभी आपत्ति नहीं की या असहमति नोट तक नहीं जारी किया बल्कि यह दावा किया गया कि उन बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए थे.
डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा की पूर्व विधायक बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था. अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि 6 अगस्त, 2015 और 1 अगस्त, 2016 के बीच डीसीडब्ल्यू में 90 नियुक्तियां की गईं. इनमें 71 लोगों को अनुबंध जबकि 16 को ‘डायल 181’ संकट हेल्पलाइन के लिए नियुक्त किया गया.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










