
Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा में हिल्सा मछली बनी 'लग्जरी', जानिए क्यों बढ़ी कीमत
AajTak
बंगाल की रसोई में कभी शान से परोसी जाने वाली हिल्सा मछली अब आम लोगों के लिए एक दूर की चीज बनती जा रही है. सप्लाई घट रही है, दाम बढ़ते जा रहे हैं, पर्यावरण में आ रहे बदलाव इसे अब लग्जरी डिश बनाते जा रहे हैं.
दुर्गा पूजा बंगाल में सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि परंपरा, स्वाद और संस्कृति का त्योहार है. खासकर अष्टमी के दिन मां दुर्गा को हिल्सा मछली (इलिश) चढ़ाने की परंपरा कई घरों में सालों से निभाई जाती रही है, लेकिन इस बार ये रस्म निभाना जेब पर भारी पड़ रहा है. कोलकाता के मछली बाजारों में हिल्सा की कीमतें पिछले तीन सालों में लगभग दोगुनी हो चुकी हैं, पहले जहां 1,500 रुपये किलो मिलती थी. वहीं, इस सीजन में रेट 2,500 रुपये या उससे भी ऊपर पहुंच गया है. इसका असर सीधे-सीधे मध्यम वर्ग की पर पड़ा है.
भारत हिल्सा के लिए बांग्लादेश पर निर्भर भारत में हिल्सा मछली की सप्लाई लगातार घट रही है और अब इसकी उपलब्धता आयात पर निर्भर हो गई है. यह खासकर बांग्लादेश से आने वाली हिल्सा पर निर्भर हो गई है. पिछले साल दुर्गा पूजा के वक्त बांग्लादेश ने हिल्सा के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाई थी, बाद में 3,000 टन के कोटे की मंजूरी मिली, लेकिन पूरी मात्रा भारत तक नहीं पहुंच पाई. इस साल भी सिर्फ 1,200 टन के कोटे में समय की कमी के चलते पूरी मछली आने की उम्मीद कम है
भारत अब हिल्सा के लिए बांग्लादेश पर ज्यादा निर्भर होता जा रहा है, क्योंकि यहां के जलक्षेत्र में उत्पादन कई वजहों से घट रहा है. पिछले महीने, करीब 48 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. माना जा रहा है कि ये मछुआरे, जो दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन के काकद्वीप इलाके से थे, हिल्सा पकड़ने की तलाश में समुद्री सीमा पार कर गए थे.
प्रकृति और इंसान दोनों की वजह से हिल्सा को खतरा हिल्सा एक समुद्री मछली है, जो अंडे देने के लिए मानसून में नदियों की ओर आती है. ये मछली खासकर गंगा और पद्मा जैसी नदियों में आती है, लेकिन जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, नदियों में गिरता औद्योगिक कचरा और ‘जटका’ यानी छोटी हिल्सा की अवैध पकड़ ने इसकी संख्या को तेजी से घटा दी है.
इस संकट को Farakka बैराज ने और गहरा कर दिया है. इस बैराज के कारण गंगा में पानी का प्रवाह और खारापन (salinity) दोनों प्रभावित हुए हैं, जिससे हिल्सा के प्रजनन के लिए जरूरी माहौल खत्म होता जा रहा है.
एक रिपोर्ट बताती है कि फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा के ऊपरी हिस्सों जैसे प्रयागराज, भभुआ और भागलपुर में हिल्सा की पकड़ में 92% तक की गिरावट आई है. अब यह मछली सिर्फ बंगाल के निचले इलाकों तक सीमित रह गई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






