
DuckDuck Go ब्राउजर ने लोगों से Chrome न यूज करने को कहा है, ऐसा क्यों?
AajTak
प्राइवेसी फोक्सड सर्च इंजन DuckDuckGo ने भी Google के ऐड ट्रैकिंग मैथेड पर सवाल उठाए हैं. DuckDuckGo ने कहा है कि गूगल का ऐड ट्रैकिंग प्राइवेसी और ग्रुप यूजर्स के लिए सही नहीं है.
Google के ऐड ट्रैकिंग की आलोचना कई लोग करते हैं. जानी-मानी कंपनी Apple भी Google के ऐड ट्रैकिंग पर सवाल खड़े करते रहता है. अब प्राइवेसी फोक्सड सर्च इंजन DuckDuckGo ने भी Google के ऐड ट्रैकिंग मैथेड पर सवाल उठाए हैं. DuckDuckGo ने कहा है कि गूगल का ऐड ट्रैकिंग प्राइवेसी और ग्रुप यूजर्स के लिए सही नहीं है. DuckDuckGo के अनुसार Google के ब्राउजिंग हिस्ट्री की वजह से कोई भी वेबसाइट ग्रुप आईडी का यूज करके उन्हें ऐड से टारगेट कर सकता है. Google ने हाल में ही FloC (Federated Learning of Cohorts) टेक के बार में घोषणा किया था. ये टेक काफी प्राइवेसी फोक्सड तरीके से यूजर्स को ट्रैक करके उन्हें ऐड दिखा सकता है. कंपनी जल्द ही FloC को क्रोम में यूज करने जा रही है. इस वजह से ये करोड़ो के लिए ऑटोमेटिकली ऑन हो जाएगा.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












