
Dubai: प्रदर्शनी में लगे हीरे को देख चौंधिया गईं आंखें, कीमत जानकर तो आप दिल थाम लेंगे
AajTak
दुबई में 'द रॉक' हीरे को नीलामी के लिए प्रदर्शनी में लगाया गया है. ये हीरा नीलामी में लाया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है. बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 2 अरब 28 करोड़ 40 लाख 77 हजार रुपये लगने वाली है.
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 'द रॉक' नाम के एक विशाल हीरे की प्रदर्शनी की जा रही है. द रॉक पहली बार किसी प्रद्रर्शनी में रखा गया है. इसकी चमक देखकर किसी की भी आंखें चौंधिया सकती हैं और कीमत जानकर आप भी दिल थाम लेंगे. बताया जा रहा है कि इसकी बोली 3 करोड़ मिलियन डॉलर यानी 2 अरब 28 करोड़ 40 लाख 77 हजार रुपये लगने वाली है. ये हीरा 11 मई को नीलाम किया जाएगा. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी और नीलामी के लिए पहली बार इतने बड़े हीरे को रखा जाएगा.
ब्रिटेन की नीलामी कंपनी क्रिस्टी ने बताया है कि 228.31 कैरेट का ये सफेद हीरा नाशपाती के आकार का है. इस हीरे को दक्षिण अफ्रीका के खदान से 20 साल पहले निकाला गया था. दुबई में पहली बार इस हीरे को प्रदर्शनी के लिए लाया गया है. 26 मार्च से शुरू हीरे का प्रदर्शनी मंगलवार यानी 29 मार्च तक चलेगी. इसके बाद 'द रॉक' को ताइपे, न्यूयॉर्क और जिनेवा ले जाया जाएगा, जहां इसकी नीलामी 11 मई को होगी.
क्रिस्टी में ज्वैलरी के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख राहुल कडाकिया ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'मध्य-पूर्व को लोग हमेशा से कीमती गहनों और रत्नों के प्रशंसक रहे हैं. इसलिए हमने सोचा कि हीरे को ऐसे जगह में लॉन्च करना हमारे लिए अच्छा रहेगा जहां लोग इस तरह के महत्वपूर्ण रत्नों को जमा करते हैं और उनकी कद्र जानते हैं.'
क्रिस्टी ने एक बयान में कहा कि द रॉक हीरा जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका की तरफ से सत्यापित अब तक का सबसे बड़ा मौजूदा नाशपाती के आकार का हीरा है.
क्रिस्टी की प्राइवेट सेल्स की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख, जूलियन ब्रूनी ने कहा, 'यह नीलामी में बेचा जा रहा अब तक का सबसे बड़ा सफेद हीरा है, यह संभवत: 3 करोड़ डॉलर से अधिक का होगा.'
क्रिस्टी की तरफ से बयान में आगे कहा गया, 'हमने पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में बहुत मांग देखी है ... संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी क्षेत्र हमेशा अद्वितीय रत्नों लिए एक प्रमुख बाजार रहे हैं.'

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








