
DU में पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन के लिए भी CUET? जानें क्या है तैयारी
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगर पीजी कोर्स के लिए दाखिला चाहिए तो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देने के लिए तैयार हो जाइए. मंगलवार को हुई अहम बैठक में ये फैसला लिया गया है. इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगर पीजी कोर्स के लिए दाखिला चाहिए तो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देने के लिए तैयार हो जाइए. Delhi University Academic Council (AC) की तरफ से मंगलवार को एक अहम मीटिंग की गई जिसमें फैसला लिया गया है कि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए भी CUET परीक्षा देनी होगी. वहीं अगर कोई छात्र पहले से ही डीयू में पढ़ रहा होगा तो उनके लिए पीजी कोर्स में कुछ सीटें आरक्षित रखी जाएंगी और मेरिट के जरिए उनका दाखिला होगा.
अब जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान सिस्टम में 50 फीसदी वो छात्र जो डीयू में पढ़ते हुए ही वहां पर पीजी कोर्स भी करना चाहते हैं, उन्हें एक परीक्षा देनी होती है और फिर मेरिट के आधार पर एडमिशन होता है. वहीं जो बाकी 50 फीसदी सीटें बच जाती हैं, उन्हें भरने के लिए डीयू पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट करवाया जाता है. लेकिन लंबे समय से मांग की जा रही थी कि इन अलग-अलग टेस्ट की जगह पीजी कोर्स के लिए भी कॉमन टेस्ट आयोजित किया जाए. इसी कड़ी में Delhi University Academic Council ने ये बड़ा फैसला लिया है.
कमेटी की तरफ से ये सुझाव भी दिया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. 2023-24 एकाडमिक सेशन से ये नई प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी. वैसे इस फैसले के अलावा Delhi University Academic Council की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है. बताया जा रहा है कि मीटिंग में उस रिजॉल्यूशन को भी पास कर दिया गया है जहां पर क्लास में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











