Drugs Case: आर्यन खान से पहले NCB ने इन बॉलीवुड सितारों पर कसा शिकंजा, ड्रग्स लेने के थे आरोप
AajTak
मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में ड्रग पार्टी का एनसीबी द्वारा भंडाफोड़ होने की खबर से सभी को हिला दिया है. इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी सामने आया है. ड्रग्स जैसे संगीन मामले में आर्यन खान का नाम आना बहुत बड़ी बात है. स्टारकिड होने के नाते शाहरुख द्वारा बनाई पॉजिटिव इमेज पर बहुत बड़ा धब्बा लग सकता है. लेकिन ये पहली बार नहीं जब ड्रग्स केस में किसी बॉलीवुड स्टार का नाम सामने आया हो. इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ने कई बड़े सितारों से पूछताछ की थी.

मुंबई से गोवा जा रही आलीशान क्रूज में चल रही ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आया है. मौके पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की थी जहां उन्होंने ड्रग्स बरामद किए. एनसीबी ने आर्यन से भी पूछताछ की है. आर्यन ने बताया कि उन्हें गेस्ट के तौर पर क्रूज में बुलाया गया था और उनसे कोई पैसे भी नहीं लिए गए थे.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.