
Diwali 2025 look: दिवाली पर आज जरूर करें ये 5 काम, सिर से पांव तक लगेंगी सुंदर
AajTak
Diwali 2025 look: अगर आप भी इस दिवाली पर सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान हैक्स और टिप्स बता रहे हैं. ये टिप्स आपको इस दिवाली न केवल परफेक्ट लुक देंगे बल्कि आपको सबसे अलग भी दिखाएंगे.
दिवाली रंगों, रोशनी, जगमगाहट और खुशियों का त्योहार है. लेकिन दिवाली के पर्व पर सिर्फ आपको अपने घर या ऑफिस को ही नहीं बल्कि खुद को भी सजाना-संवारना चाहिए आपको अपने लुक को ऐसा बनाना चाहिए जो हर किसी को आपको पलटकर देखने पर मजबूर कर दे. यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप दिवाली के इस शुभ अवसर पर सबसे सुंदर, स्टाइलिश और अलग दिख सकती हैं.
पारंपरिक परिधानों को दें मॉर्डन ट्विस्ट इस दिवाली पर पारंपरिक दिखने के साथ ही आप स्टाइलिश भी दिख सकती हैं. अगर आप भारी-भरकम लहंगों और साड़ियों की झंझट में नहीं फंसना चाहती हैं तो आपको कुछ कंफर्टबेल और स्टाइलिश चुनना चाहिए. इसके लिए आप एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती और पलाजो/स्कर्ट चुन सकती हैं. आप इसे फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ या प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं. यह आपको कंफर्टेबल और एलीगेंट लुक देगा.
मेकअप हो परफेक्ट दिवाली का मौका है तो थोड़ा शाइन करना तो बनता है इसलिए आप ग्लॉसी और ग्लोइंग मेकअप को चुन सकती हैं. ये आपको फेस्टिव लुक देगा. लेकिन बैलेंस हमेशा जरूरी होता है. उदाहरण के लिए अगर आप आंखों को शिमरी लुक दे रही हैं तो हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं. अगर डार्क रंग की लिपस्टिक लगा रही हैं तो आंखों का मेकअप लाइट रखें.
त्योहारों पर त्वचा के टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाएं जिसके साथ हाईलाइटर और ब्लश का इस्तेमाल करना ना भूलें क्योंकि फेस्टिव लुक के लिए त्वचा पर एक शाइन और ग्लो आना भी जरूरी है. दिवाली के जश्न के बीच वॉटर प्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें.
हेयर स्टाइल को बनाएं स्टाइलिश
बालों का लुक आपके ओवरऑल लुक को बदल सकता है और निखार सकता है. आपको अगर खुले बाल रखने है तो आप उन्हें कर्ल्स या सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला छोड़ सकती हैं. अगर आपको बाल बांधने हैं तो आप लो बन, मेसी बन, स्लीक बन, फ्रेंच या फिशटेल चोटी बना सकती हैं. लेकिन हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना ना भूलें. आप अपने बालों में स्टाइल के हिसाब से गजरा या फैंसी हेयरपिन्स लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









