
Diwali 2025: 20 या 21 अक्टूबर, कब है दिवाली? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Diwali 2025: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का खास महत्व है. यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय और अज्ञानता पर ज्ञान का प्रकाश का प्रतीक है. इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
Diwali 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह का विशेष महत्व है और इस माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों के कठिन वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे थे, तब उनके स्वागत में नगरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए थे. तभी से यह पर्व प्रकाश और विजय का प्रतीक बनकर हर वर्ष मनाया जाता है. दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत है. यही कारण है कि यह पर्व भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में भारतीय समुदायों के बीच अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जाता है.
दिवाली 2025 की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 20 अक्टूबर 2025 को सुबह 03 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर 2025 को सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर होगा. पंचांग के मुताबिक, दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन मनाया जाएगा.
दिवाली 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस अवधि को प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग कहा गया है, जो मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है. इस तरह लोगों को पूजा के लिए करीब 1 घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा.
दिवाली पूजन विधि

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











