
Diwali 2025: छोटी दिवाली की रात करें नारियल का यह खास उपाय, चमक उठेगी किस्मत
AajTak
Diwali 2025: दिवाली पूजा में नारियल का विशेष महत्व होता है. यह केवल एक फल नहीं, बल्कि शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में नारियल को “श्रीफल” कहा गया है, अर्थात वह फल जो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है.
Diwali 2025: 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है. इसके बाद 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली की रात लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है. इसके अलावा घर के द्वार पर दीपक जलाना, स्वच्छता बनाए रखना, कुबेर जी और गणेश जी की पूजा करना, और सोने-चांदी या नए बर्तनों की खरीदारी करना भी शुभ होता है. दिवाली की रात कुछ उपाय भी किए जाते हैं. इन्हीं उपायों में से एक अत्यंत चमत्कारी और प्रभावशाली उपाय नारियल से जुड़ा माना गया है.
हिंदू धर्म में नारियल को शुभ, पवित्र और देवी-देवताओं का प्रिय फल माना गया है. कहा जाता है कि दिवाली पूर्व संध्या यानी छोटी दिवाली को विशेष विधि से नारियल से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं, तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में धन-संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं. जानते हैं छोटी दिवाली पर नारियल से जुड़े खास उपाय के बारे में
आर्थिक तंगी होगी समाप्त
छोटी दिवाली की रात हवन में उपयोग होने वाला एक अखंड नारियल घर लाएं. इस नारियल को दीपावली की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में घर के पास स्थित नदी या तालाब में स्नान कराएं.
भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की होगी कृपा दिवाली की पावन रात्रि पर जब आप भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने बैठें, तो उस समय उस पवित्र नारियल को अपने पूजा स्थल पर अवश्य स्थापित करें. यह नारियल माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है और धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होता है.
पूजन से पहले इस नारियल को साफ जल से शुद्ध करें. एक लाल या पीले कपड़े में बांध लें. अब पूजा आरंभ करने से पहले इसे अपने सामने रखें और नारियल पर कुंकुम (सिंदूर) या रोली से सुंदर तिलक लगाएं. इसके बाद दीपक जलाकर, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की स्तुति करें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









