
Diwali 2022: दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में ये खास बातें रखें ध्यान, होंगे धनवान
AajTak
Diwali 2022: हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है. इस बार दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से पूरे वर्ष धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है.
Diwali 2022: दिवाली हिंदूओं का सबसे खास त्योहार माना जाता है. इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा. हर साल दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है. इस पांचदिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और भैया दूज पर इसका समापन होता है. दिवाली भारत में ही नहीं बाहर के देशों में भी मनाया जाता है. दिवाली को दीप उत्सव भी कहा जाता है. दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है.
दिवाली की रात सबसे अंधेरी मानी जाती है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है. इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं. जो लोग कोई भी इस रात्रि को लक्ष्मी जी का पूजन करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से पूरे वर्ष धन और समृद्धि मिलती है. दिवाली के दिन किसी भी प्रकार की दरिद्रता दूर की जा सकती है.
दिवाली के पूजन में इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली पूजन की चौकी पूर्व दिशा या ईशान कोण में रखें. चौकी पर लाल या गुलाबी वस्त्र बिछाएं. पहले गणेश जी की मूर्ति रखें, फिर उनके दाहिने और लक्ष्मी जी को रखें. आसान पर बैठें और अपने चारों और जल छिड़क लें. इसके बाद संकल्प लेकर पूजा आरम्भ करें. एक मुखी घी का दीपक जलाएं. फिर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को फूल और मिठाइयां अर्पित करें. इसके बाद पहले भगवान गणेश फिर मां लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप करें.
अंत में आरती करें और शंख ध्वनि करें. घर में दीपक जलाने के पहले थाल में पांच दीपक रखकर उन्हें फूल आदि अर्पित करके पूजा कर लें. उसके बाद घर के अलग अलग हिस्सों में दीपक रखना शुरू करें. घर के दीपक के अलावा कुएं के पास और मंदिर में भी दीपक जलाएं. दीपावली का पूजन लाल, पीले और चमकदार रंग के वस्त्र धारण करके करें. इस दिन काले, भूरे और नीले रंग का भूलकर भी प्रयोग न करें.
दिवाली पर पाएं ये वरदान

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











