
Divya Agarwal ने ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 12' का ऑफर? जानें क्या है वजह
AajTak
दिव्या अग्रवाल को लेकर ऐसी चर्चा थी कि वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा होंगी. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स दिव्या के फैंस को निराश कर सकती हैं. नई रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने खतरों के खिलाड़ी 12 के ऑफर को ठुकरा दिया है. आइए जानते हैं क्यों....
टीवी का सबसे बड़ा और हिट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 जल्द ही दस्तक देने वाला है. शो को लेकर अभी से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. कई पॉपुलर टीवी सेलेब्स के नाम शो को लेकर चर्चा में हैं. इन्हीं में से एक नाम रियलिटी शो की क्वीन और बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल का भी है.
एक्ट्रेस ने क्यों रिजेक्ट किया शो?
दिव्या अग्रवाल को लेकर ऐसी चर्चा थी कि वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा होंगी. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स दिव्या के फैंस को निराश कर सकती हैं. नई रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने खतरों के खिलाड़ी 12 के ऑफर को ठुकरा दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. हद से ज्यादा टाइल शेड्यूल होने की वजह से दिव्या अग्रवाल ने खतरों के खिलाड़ी 12 का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है.
Cannes 2022: स्ट्रैप्लेस रेड गाउन में 'ग्लैम डॉल' लगीं Hina Khan, कान्स में पहले लुक से बिखेरा जलवा
ई टाइम्स को करीबी सूत्रों ने बताया-शो के मेकर्स के लिए दिव्या एक परफेक्ट नाम थीं, क्योंकि उनका एटीट्यूड पहले से ही डेयरडेविल टाइप का है. लेकिन बिजी शेड्यूल होने की वजह से उन्हें इस शो का ऑफर ठुकराना पड़ा. हालांकि, दिव्या ने अपनी डेट्स को अरेंज करने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई और उन्हें भारी मन के साथ इस शो को रिजेक्ट करना पड़ा.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











