
District Panchayat Election 2021: UP में जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव शुरू, 3 बजे के बाद आएगा रिजल्ट
Zee News
यूपी (UP) में आज जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव (District Panchayat Election 2021) हो रहे हैं. इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक रखी है.
लखनऊ: यूपी (UP) में अगले साल विधान सभा चुनावों से पहले राज्य में आज राजनीति का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. राज्य में आज जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव (District Panchayat Election 2021) हो रहे हैं. जिसके के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत लगा रखी है. यूपी (UP) में जिला पंचायत अध्यक्ष (District Panchayat Election 2021) की 75 सीटें हैं. इनमें से 22 जिलों में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जा चुके हैं. इनमें से 21 सीटों पर बीजेपी (BJP) और 1 सीट पर एसपी निर्विरोध जीती है. आज आज यूपी की शेष बची 53 ज़िला पंचायत अध्यक्ष सीटों पर वोटिंग चल रही है. इस वोटिंग में जिला पंचायत सदस्य आपसी वोटिंग से अपने अध्यक्ष को चुनेंगे. यह वोटिंग सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 3 बजे तक चलेगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










