)
इंडियन आर्मी का ताबड़तोड़ युद्धाभ्यास! भारत-मालदीव की सेनाएं आमने-सामने; एक्सरसाइज एकुवेरिन में जवान दिखाएंगे युद्ध कौशल
Zee News
Exercise Ekuverin 2025: भारत और मालदीव के बीच काफी गहरे-पुराने संबंध हैं. दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य संबंध भी हैं. सैन्य संबंध को और मजबूत करने के लिए भारत और मालदीव की आर्मी मंगलवार से युद्धाभ्यास करेंगी. यह युद्धाभ्यास 13 दिन तक चलेगा.
Exercise Ekuverin 2025: दुनिया के हर देश की सेना युद्धभ्यास के जरिए युद्ध कौशल में निखार लाती है. इसके लिए देश की सेनाएं आपस में और दूसरे देश की सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास करती है. ऐसा ही युद्धाभ्यास भारत और मालदीव की सेना में होने जा रहा है. जिसे एक्सरसाइज एकुवेरिन नाम दिया गया है. एक्सरसाइज एकुवेरिन के तहत भारत और मालदीव की थल सेनाएं केरल तिरुवनंतपुरम में युद्धाभ्यास करेंगी.
More Related News
