)
तिरुवनंतपुरम में नौसेना की हुंकार, दुनिया देख रही इंडियन नेवी के समुद्र शक्ति का नजारा LIVE
Zee News
Navy Day 2025: भारत की सेनाएं मिलकर देश की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभती हैं. हर साल देश में सेनाओं के हौसले बढ़ाने के लिए दिवस मनाए जाते हैं. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस को मनाया जाता है. इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने के लिए आज से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है.
Indian Navy: भारतीय नौसेना 3 दिसंबर 2025 को तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम तट पर एक भव्य ऑपरेशनल प्रदर्शन (ऑप डेमो 2025) के साथ नौसेना दिवस मना रही है. भारत की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं. इस प्रदर्शन को केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री , केंद्र और राज्य के मंत्री, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आए दर्शक भी देख रहे हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
