)
'आधी सदी से रूस भारत को सप्लाई कर रहा हथियार', नई डिफेंस डील पर सस्पेंस! पुतिन का बड़ा ऐलान
Zee News
India Russia Deal: रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान किसी भी डिफेंस डील का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि प्रेस वार्ता में भारत-रूस के रक्षा संबंधों का जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा कि हम आधी सदी से भारत को हथियार दे रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे.
India Russia Deal: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नेताओं ने भारत और रूस के मजबूत संबंधों का जिक्र किया. इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने पिछले दो दिन में हुए समझौतों को की जानकारी दी. रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान उम्मीद थी कि कई बड़ी डिफेंस डील्स होगीं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी भी डिफेंस डील का जिक्र नहीं किया गया. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
