)
Project 75 से इंडियन नेवी पलट देगी समंदर का गेम, 90,000 करोड़ की सबमरीन डील फाइनल! हिंद महासागर होगा भारत का जलवा
Zee News
India's Project 75: इंडियन नेवी के 6 नई डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां खरीद रही है. इस नई डील को प्रोजेक्ट 75 नाम दिया गया है. 90,000 करोड़ की यह सबमरीन 45 प्रतिशत स्वदेशी होगी. जो डील की शर्तों में है. इंडियन नेवी को 7 साल बाद सभी सबरमरीन मिलेंगी.
India's Project 75: भारत नेवी को लगातार मजबूत करने में जुटा हुआ है. इसके लिए सबमरीन से लेकर युद्धपोत और क्रूज मिसाइलों में निवेश कर रहा है. अब इंडियन नेवी 6 नई परांपरिक डीजल इलेक्ट्रिक सबरमरीन की बड़ी खरीद का कॉनट्रैक्ट करने जा रहा है. यह इसी वित्तीय वर्ष में होगा. द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेवी की कोशिश है कि प्रोजेक्ट 75 इंडिया (P75I) का यह समझौता अगले साल मार्च के अंत तक साइन हो जाए. नेवी इस बात की भी संभावना देख रही है कि पहली किस्त का भुगतान भी इसी अवधि में कर दिया जाए.
More Related News
