
Diabetes Warning: टाइप 2 डायबिटीज से बढ़ेगा 57 बीमारियों का खतरा! तुरंत हो जाएं अलर्ट
AajTak
Type 2 Diabetes: भारत में कम उम्र के लोगों को भी डायबिटीज की शिकायत हो रही है. इनमें सबसे ज्यादा मरीज टाइप 2 डायबिटीज के हैं. हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक, टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को 57 अन्य बीमारियों का खतरा हो सकता है. इसलिए डायबिटीज वालों को अपने शुगर लेवल को कंट्रोल रखने की जरूरत है.
भारत में पिछले कुछ वर्षों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. टाइप 2 मधुमेह मेलिटस, डायबिटीज का सबसे सामान्य रूप है. ग्रामीण आबादी में टाइप 2 डायबिटीज 2.4 प्रतिशत और शहरी आबादी में 11.6 प्रतिशत लोगों में है. डायबिटीज के 2 प्रकार होतें है. टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज. टाइप 1 डायबिटीज में पैनक्रियाज से इंसुलिन का उत्पादन बिल्कुल भी नहीं होता जबकि टाइप 2 डायबिटीज में पैनक्रियाज से कम मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है.
डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है. टाइप 2 मधुमेह तब होती है जब शरीर चीनी को संसाधित करने की क्षमता खो देता है या फिर शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल करने में असमर्थ होता है. मुख्य रूप से डायबिटीज का मुख्य कारण अधिक वजन बढ़ना और खराब लाइफ स्टाइल होता है. हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होती है, उन लोगों में 57 अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. जिनमें कैंसर भी शामिल है. टाइप 2 डायबिटीज कैंसर, हार्ट और किडनी की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाती है.
क्या कहती है रिसर्च
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में और डायबिटीज यूके द्वारा की गई स्टडी में यूके में 30 साल से अधिक वाले 30 लाख लोगों के डेटा का प्रयोग किया गया था. जिसमें पाया गया कि टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों में से जो लोग मध्यम आयु के थे उनमें 116 गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में से 57 विकसित होने का अधिक जोखिम था.
डायबिटीज यूके के रिसर्च डायरेक्टर डॉ. एलिजाबेथ रॉबर्टसन (Dr Elizabeth Robertson) ने कहा, डायबिटीज की जटिलताएं गंभीर और जीवन को खतरे में डाल सकती हैं. यह स्टडी टाइप 2 डायबिटीज वाले मध्यम आयु वर्ग के लोगों में खराब स्वास्थ्य और बीमारियों के प्रसार को विस्तार से दिखाती है.
रिसर्च में पाया गया कि टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों में किडनी की बीमारी का खतरा 5 गुना अधिक था, जबकि लिवर कैंसर का खतरा औसत से 4 गुना अधिक था. वहीं पीड़ितों को लगभग 8 साल पहले और समान उम्र के अन्य लोगों की तुलना में 6 साल पहले हृदय रोग और आंखों की समस्याएं पैदा हुईं. अध्ययन लेखक डॉ. लुआन ने कहा, मध्यम आयु में खराब स्वास्थ्य को रोकने के लिए टाइप 2 डायबिटीज को रोकना काफी जरूरी है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












