
Dhoulpur:महिला आयोग की अध्यक्ष ने गैंगरेप पीड़िता से की मुलाकात, आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश
AajTak
राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज सोमवार को धौलपुर पहुंची और पीड़ित महिला से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच हो रही है, दोषी पाने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.
राजस्थान के धौलपुर जिले में दलित महिला से गैंगरेप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया. सोमवार को राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज धौलपुर पहुंची. रियाज ने पीड़ित महिला के गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़ित महिला से बातचीत की. रियाज ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार और पीड़ित महिला को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए.
वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष रियाज ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के अलावा जिला कलेक्टर और एसपी से मामले की जानकारी ली गई है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. दोषी पाने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. महिला आयोग की अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक कर मामले के सभी तथ्य जुटाएं. घटना को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है. घटना को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले की कलेक्टर की निगरानी में जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना नहीं हुई हैं. उसके साथ मारपीट की गई हैं. मामले में 6 आरोपी हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही हैं. उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.
दरअसल, कंचनपुर के एक गांव की महिला ने लालू ठाकुर,धन सिंह ठाकुर,विपिन ठाकुर,मोहित ठाकुर,सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ 16 मार्च को मामला दर्ज कराया. 15 मार्च शाम 6 बजे अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही पीड़ित महिला के साथ नामजद आरोपियों ने मारपीट की ओर दुष्कर्म किया. इसकी शिकायत पीड़ित ने कंचनपुर थाने में दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी कट्टे की बट से मारा. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसके बच्चों के सामने कट्टे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पीड़ित महिला ने पहले भी कुछ आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम एवं छेड़छाड़ के कई मामले दर्ज कराए थे.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





