
Dhanteras 2021: गोल्ड में निवेश के कई रास्ते हैं, इस तरह चमकाएं अपने रिटर्न को
AajTak
Dhanteras 2021: धनतेरस पर लोग गोल्ड कॉइन या बार खरीदकर सोने में निवेश करते हैं. लेकिन गोल्ड में निवेश के कई और भी तरीके हैं जिनसे आप आसानी से निवेश कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. यही नहीं, निवेश के मामले में भी गोल्ड को सदाबहार एसेट माना जाता है जो अक्सर अच्छा रिटर्न देता है. धनतेरस पर लोग गोल्ड कॉइन या बार खरीदकर सोने में निवेश करते हैं. लेकिन गोल्ड में निवेश के कई और भी तरीके हैं जिनसे आप आसानी से निवेश कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि गोल्ड में निवेश किन तरीकों से हो सकता है. (फाइल फोटो: PTI)
फिजिकल गोल्ड में निवेश: यह निवेश करने का भारत में सबसे लोकप्रिय और परंपरागत तरीका है. आप सोने के सिक्के, बार और गहने के रूप में फिजिकल रूप से सोना खरीद सकते हैं. गोल्ड कॉइन यानी सोने के सिक्के या बार किसी ज्वैलरी शॉप, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, बैंक, स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (STC) आदि से खरीदे जा सकते हैं. (फाइल फोटो)
ईटीएफ में निवेश: पेपर यानी डिजिटली गोल्ड में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका गोल्ड ईटीएफ (Gold Exchange Traded Fund) खरीदना है. ईटीएफ में निवेश करने के लिए लोगों को ऑनलाइन डीमैट अकाउंट की आवश्यकता होती है. यह एक ऐसा निवेश है, जिसका इस्तेमाल छोटी और लंबी दोनों अवधियों के वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है. इसमें आप पेपर यानी डिजिटली निवेश ही करते हैं, इसलिए न तो सोने की चोरी का डर होता है, न गायब होने का. (फाइल फोटो)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












