
Home remedies for cold: जुकाम में तुरंत आराम देंगे ये आयुर्वेदिक तरीके, सर्दियों में जरूर अपनाएं
AajTak
आयुर्वेद में जुकाम को ठीक करने के लिए कई तरीके या उपाय बताए गए हैं जिनसे कम समय में भी सर्दी ठीक की जा सकती है. आइए उनके बारे में जानते हैं.
जुकाम (सर्दी) एक सामान्य समस्या है जो आमतौर पर वायरल संक्रमण के कारण होती है. सर्दी के मौसम में इनकी शिकायत और अधिक बढ़ जाती है. देश के कई इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है और मौसम ने भी करवंट बदलनी शुरू कर दी है. ऐसे में बदलते मौसम से इम्यूनिटी कम होगी जुकाम (सर्दी) के मरीज बढ़ जाएंगे. आयुर्वेद में जुकाम को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं. तो आइए उन उपायों के बारे में जान लीजिए ताकि सर्दी को तुरंत ठीक कर सकें.
सर्दी होने के कॉमन कारण:
कम तापमान और नमी जिसके कारण वायरस और बैक्टीरिया के पनपते हैं और राइनोवायरस (जो सामान्य जुकाम का कारण बनता है) तेजी से फैलता है.
सर्दियों में शरीर के अंदर का तापमान गिर जाता है, और यह हमारी इम्यून प्रणाली को भी कमजोर कर सकता है.
सर्दी के मौसम में दिन छोटे होते हैं और सूरज की रोशनी कम मिलती है, जिससे शरीर में विटामिन D का स्तर घट सकता है. विटामिन D का सही स्तर इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होता है.
सर्दी में आमतौर पर हवा शुष्क होती है, जिससे शरीर के अंदर की नमी भी कम हो जाती है. शुष्क हवा से नाक और गले के म्यूकोसल टिश्यू (श्लेष्मल ऊतक) सूख सकते हैं, जिससे शरीर की रक्षा प्रणाली कमजोर पड़ जाती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












