
Devuthani Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Devuthani Ekadashi 2025 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि चार महीने तक योग निद्रा में रहने के बाद भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागेंगे. विष्णु भगवान के जागने के बाद सभी मांगलिक और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. देवोत्थान एकदशी को देव प्रबोधिनी एकदशी के नाम से भी जाना जाता है.
Devuthani Ekadashi 2025 Date: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाती है. इसको देवोत्थान एकादशी और देवुत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है, जो कि सभी एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. देवउठनी एकादशी का मतलब होता है देवों का उठना. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस दिन श्रीहरि चातुर्मास यानी 4 महीने की निद्रा के बाद जागेंगे.
इसी दिन से सभी शुभ कार्यों जैसे शादी या विवाह, मुंडन और सगाई की शुरुआत भी हो जाती है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन सभी शुभ कार्यों पर चातुर्मास के दौरान रोक जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी.
देवउठनी एकादशी 2025 तिथि (Devuthani Ekadashi 2025 Tithi)
हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. देवउठनी एकादशी की तिथि इस बार 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगा. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को ही मनाई जाएगी. इस व्रत का पारण 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 23 मिनट तक होगा.
देवउठनी एकादशी पूजन विधि (Devuthani Ekadashi Pujan Vidhi)
देवउठनी एकादशी के दिन घर में गन्ने का मंडप सजाया जाता है और उसके बीच में सुंदर चौक बनाया जाता है. चौक के केंद्र में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित किया जा सकता है. चौक के पास भगवान के चरण चिह्न बनाए जाते हैं, जिन्हें ढककर रखना शुभ माना जाता है. इसके बाद भगवान को गन्ना, सिंघाड़ा, फल और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है. अंत में घी का दीपक जलाकर उसे पूरी रात जलने दिया जाता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












