
Delhi Weather Update: दिल्ली में दर्ज किया गया सीजन का सबसे गर्म दिन, जानिए कितना रहा पारा
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो इस साल का सबसे अधिक तापमान रहा. इससे पहले मंगलवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
IMD Delhi Weather Update: देश की राजधानी नई दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. पारा लगातार बढ़ रहा है और बुधवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.हालांकि, आनेवाले दिनों में दिल्ली का मौसम बदल सकता है और राजधानी में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बारिश के चलते तापमान में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है.
बुधवार को 39.1 डिग्री दर्ज किया गया तापमान मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो इस साल का सबसे अधिक तापमान रहा. इससे पहले मंगलवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सीज़न के औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
दिल्ली में होगी बारिश मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि, आईएमडी ने हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया है. इसी के साथ, नई दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. इन दो दिनों के दौरान नई दिल्ली आंधी के साथ गरज की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम वहीं, अगर आज यानी 11 अप्रैल की बात करें तो दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 12 अप्रैल को भी नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 13 अप्रैल को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां रहेंगी और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











