
Delhi Weather: सावधान! दिल्ली में शीतलहर और कोहरा ही नहीं, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले का भी अलर्ट
AajTak
IMD Alert: दिल्ली में शीतलहर के साथ गलन बढ़ी है तो वहीं पाला भी पड़ रहा है. वसंत कुंज इलाके में पेड़ों की पत्तियों और झाड़ियों पर बर्फ की तरह सफेद परत जमी दिखाई दी. इस बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में ठंड के साथ बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना व्यक्त की है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होगी.
Delhi Weather Update: आमतौर पर हर साल मकर संक्रांति के बाद सर्दी कम होने लगती है लेकिन इस बार पारा और कोहरा दोनों जिद पर अड़ गए हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्दी के सितम के आगे लोगों ने सरेंडर कर दिया है. ये ठंड अभी और सताने वाली है. दिल्ली में आज यानी 18 जनवरी को भी सुबह की शुरुआत शीतलहर के कहर से हुई.
शीतलहर के साथ दिल्ली में गलन बढ़ी है तो वहीं पाला भी पड़ रहा है. वसंत कुंज इलाके में पेड़ों की पत्तियों और झाड़ियों पर बर्फ की तरह सफेद परत दिखाई दी. तापमान की बात की जाए तो दिल्ली के लोधी रोड इलाके में आज (बुधवार), 18 जनवरी को न्यूनतन तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल से तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन अगले कुछ दिन में दिल्ली को ठंड और कोहरे के बाद बारिश की मार भी झेलनी पड़ेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाले हैं. पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 18 जनवरी की रात को सक्रिय हो जाएगा, जिससे कल, 19 जनवरी को दिल्ली के तापमान में बढ़त के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 21 जनवरी से 25 जनवरी तक रहेगा. जिसका व्यापक असर देखा जा सकता है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बदलता है मौसम, जानें तापमान पर क्या पड़ता है असर21 से 25 जनवरी तक एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
दिल्ली में सर्दी के सीजन की पहली बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसकी वजह से दिल्ली में इस मौसम की पहली बारिश होगी. यही नहीं दिल्ली में पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलाएंगे. दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश का अनुमान है यानी प्रचंड ठंड के बाद बारिश की मार पड़ने वाली है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



