
Delhi Weather: सर्दियों का यू-टर्न! दिल्ली-NCR में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान में भी गिरावट, जानें मौसम पर क्या है अपडेट
AajTak
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ रहने के कारण मंगलवार को दिन में हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे के बीच रही. बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. सुबह
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार यानी 4 मार्च से तेज हवाओं का सिलसिला जारी है. आज (5 मार्च) सुबह के वक्त भी ये हवाएं चल रही हैं. इससे तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है. तेज हवाओं से दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज घटकर 11 डिग्री सेल्सियस हो सकता है और अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ रहने के कारण मंगलवार को दिन में हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे के बीच रही. बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलेंगी, जो दोपहर में धीरे-धीरे बढ़कर 22 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएंगी.
फिर बढ़ने लगेगा तापमान
आने वाले दिनों की बात करें तो 6 मार्च से दिल्ली के तापमान में एक बार हल्के-हल्के बढ़त शुरू हो जाएगी और 9 मार्च को नए पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के बाद न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने लगेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान भी 30 के पार पहुंच चुका होगा, जो अच्छी-खासी गर्मी का एहसास करवाएगा.
कैसा है हवा का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











