
Delhi Weather: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं से बदला मौसम, जानिए वीकेंड पर क्या है अलर्ट
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर लौट रहा है. आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है. दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ आज पूरे दिन बारिश रहने की संभावना है. इसका असर कल तक भी रह सकता है. हालांकि इसके बाद आसमान साफ रहेगा. आइये जानते हैं, मौसम पर पूरा अपडेट.
दिल्ली में आज फिर बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई है. आज पूरे दिन तेज हवाओं के साथ गरज और बारिश की संभावना है. आज यानी 24 मार्च की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहाना बना हुआ है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बौछारें सुबह से ही शुरू हो गई हैं और दिन और रात तक रहने की उम्मीद है. 25 मार्च की सुबह तक इस मौसम का असर देखने को मिल सकता है और उसके बाद अधिकतर आसमान साफ रहेगा.
मौसम के मिजाज में उलटफेर
बता दें कि राजधानी शहर और उपनगरों में 01 और 17 मार्च के बीच आमतौर पर गर्म स्थिति का अनुभव किया गया था. इस दौरान दिन का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना रहा, अधिकतम तापमान 12 और 15 मार्च को 34 डिग्री पार कर गया, जो औसत से करीब 6-7 डिग्री अधिक है. लेकिन फिर मौसम के मिजाज में उलटफेर हुआ है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 20 तारीख की शाम मध्यम से भारी वर्षा हुई. दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम होकर 25.8 डिग्री दर्ज किया गया.
बारिश और तेज हवाओं के आसार
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, अब उत्तरी पहाड़ों पर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, इसके अलावा एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी साथ देगा, जो मध्य पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान तक जाएगा. इन दो प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के तहत, उत्तर भारत और राष्ट्रीय राजधानी तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में इसी के चलते बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं.
अगले हफ्ते तक सुहाना रहेगा मौसम

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












