
Delhi School Update: दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज? देखें कब हो सकता है फैसला
AajTak
Delhi School College Update: देश के अधिकांश राज्यों में शैक्षणिक संस्थान 01 फरवरी से खोल दिए गए हैं. दिल्ली के अलावा अभी यूपी में भी स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्देश नहीं दिया गया है. इस दौरान पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से ही जारी है.
Delhi School College Update: देशभर के अधिकांश राज्यों में अब काबू में आते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान खोले जा रहे हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों में आज 01 फरवरी से स्कूल खोल दिए गए हैं. हालांकि, राजधानी दिल्ली में अभी शैक्षणिक संस्थान बंद ही रखे गए हैं. गुरुवार 27 जनवरी को हुई कोरोना समीक्षा की बैठक में अन्य सभी कोरोना पाबंदियों में ढील दे दी गई मगर स्कूल-कॉलेजों को खोलने पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












