
Delhi Results: केजरीवाल और सिसोदिया की हार के बीच दिल्ली में जीते आप के ये 3 मंत्री
AajTak
दिल्ली की शिक्षा मंत्री और AAP नेता आतिशी अपनी सीट कालकाजी से जीत की ओर बढ़ रही हैं. हालांकि, ग्रेटर कैलाश सीट से AAP के प्रमुख नेता सौरभ भारद्वाज को बीजेपी की शिखा रॉय ने 3,188 वोटों से हरा दिया.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी सीटों से चुनाव हार गए हैं. वहीं, पार्टी के तीन मंत्री चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. AAP सरकार में मंत्री रहे गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने अपनी सीटों से जीत दर्ज की है. गोपाल राय ने बाबरपुर से 18,994 वोटों से, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से 17,126 वोटों से और इमरान हुसैन ने बल्लीमारान से 29,823 वोटों से जीत हासिल की.
दिल्ली की शिक्षा मंत्री और AAP नेता आतिशी अपनी सीट कालकाजी से जीत की ओर बढ़ रही हैं. हालांकि, ग्रेटर कैलाश सीट से AAP के प्रमुख नेता सौरभ भारद्वाज को बीजेपी की शिखा रॉय ने 3,188 वोटों से हरा दिया.
केजरीवाल ने हार स्वीकार की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है. नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत का दावा कर दिया है. वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह से हार गए हैं.
चुनाव आयोग ने अभी नई दिल्ली और जंगपुरा सीटों के आधिकारिक नतीजे घोषित नहीं किए हैं, लेकिन रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 70 में से 48 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि AAP को 22 सीटों पर बढ़त मिली है.
कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला कांग्रेस के लिए यह चुनाव भी निराशाजनक साबित हुआ है, और पार्टी लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनावों में खाता खोलने में नाकाम रही है. 26 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है.
उधर, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है. बीजेपी को इस जीत पर बधाई. हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे. केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं. जनता का जो भी फैसला है, हमें उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं. जनता का फैसला सिर-माथे पर. मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है. वह उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







