
Delhi Pollution: स्मॉग टावर से कितना घटा प्रदूषण? CPCB ने पेश किए आंकड़ें
AajTak
आंकड़ों के मुताबिक स्मॉग टॉवर ने पिछले साल दिसंबर में pm 2.5 के प्रदूषण स्तर को 100 मीटर की दूरी पर 13 फीसदी, इस साल मार्च में 7 फीसदी और अप्रैल में 17 फीसदी तक कम कर दिया था. हालांकि, इस टावर ने 200 मीटर से अधिक दूरी की हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) दिल्ली में प्रदूषण स्तर को लेकर एक डेटा शेयर किया है. CPCB के अनुसार, आनंद विहार स्थित 82 फुट ऊंचे स्मॉग टावर ने 2021-22 के सर्दियों के मौसम में 100 मीटर के दायरे में पीएम 2.5 के प्रदूषण स्तर को 17 प्रतिशत तक कम कर दिया था. सीपीसीबी ने यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में दी.
200 मीटर की हवा के गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) के अर्बन लैब के सीनियर मैनेजर अविकल सोमवंशी कहते हैं कि इन आंकड़ों का कोई मतलब नहीं है. 82 फुट ऊंचे इस स्मॉग टावर ने 200 मीटर से अधिक हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया.
क्या है pm 2.5 के प्रदूषण स्तर के आंकड़ें सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक स्मॉग टॉवर ने पिछले साल दिसंबर में पीएम 2.5 के प्रदूषण स्तर को 100 मीटर की दूरी पर 13 फीसदी, इस साल मार्च में 7 फीसदी और अप्रैल में 17 फीसदी तक कम कर दिया था. वहीं, नवंबर, जनवरी और फरवरी के लिए pm 2.5 के स्तर में 100 मीटर की कमी से संबंधित आंकड़े उपलब्ध नहीं थे. 50 मीटर के दायरे में नवंबर में pm 2.5 का प्रदूषण स्तर 39 फीसदी, दिसंबर में 24 फीसदी, जनवरी में 22 फीसदी, मार्च में 10 फीसदी और अप्रैल में 23 फीसदी घटा. फरवरी और मई के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे.
pm10 के स्तर के आंकड़ें वहीं, PM10 के स्तर (100 मीटर पर) में 27 प्रतिशत, मार्च में 16 प्रतिशत, अप्रैल में 23 प्रतिशत और मई में 15 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई. सीपीसीबी नवंबर, जनवरी और फरवरी के आंकड़े साझा नहीं कर सका. 50 मीटर की दूरी पर नवंबर में पीएम 10 की सघनता 50 फीसदी, दिसंबर में 41 फीसदी, जनवरी में 26 फीसदी, मार्च में 21 फीसदी, अप्रैल में 32 फीसदी और मई में 13 फीसदी कम हुई.
WHO और CPCB का क्या है मानक सर्दियों के मौसम में आनंद विहार में pm10 आमतौर पर 200 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ऊपर होता है. सीपीसीबी मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है. डब्ल्यूएचओ मानक 15 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है. सीपीसीबी के मानक को पूरा करने के लिए 70 प्रतिशत और डब्ल्यूएचओ के मानदंडों को पूरा करने के लिए 90 प्रतिशत तक प्रदूषण के स्तर में कमी की आवश्यकता है.
सितंबर 2021 में स्थापित हुआ था स्मॉग टावर 2019 में, सुप्रीम कोर्ट ने आनंद विहार और कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर स्थापित करने का निर्देश दिया था. टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने ये दोनों स्मॉग टावर बनाए. आईआईटी-बॉम्बे और आईआईटी-दिल्ली को अपने डेटा का विश्लेषण करने का काम सौंपा गया है. 13.59 करोड़ की लागत में आनंद विहार स्मॉग टॉवर सितंबर 2021 में स्थापित कर दिया गया था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










