
Delhi Pollution: रावण दहन से पहले बिगड़ी दिल्ली की हवा! कई इलाकों का AQI खराब
AajTak
दिल्ली में मंगलवार सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ इसमें कमी दर्ज की जा रही है. सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 227 दर्ज किया गया. आइए जानते हैं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज क्या है AQI.
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास की हवा दिन-ब-दिन बद्तर होती जा है. त्योहारी सीजन में आतिशबाजी और ठंड बढ़ने से वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है लेकिन आज (24 अक्टूबर) दशहरा के दिन रावण दहन से पहले ही सुबह के वक्त दिल्ली के कई इलाकों में धुंध देखने को मिल रही है. वहीं, मौसम विभाग ने आज दिनभर धुंध का पूर्वानुमान जताया है.
दिल्ली में मंगलवार सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ इसमें कमी दर्ज की जा रही है. सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 227 दर्ज किया गया. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में आज क्या है AQI.
दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा! सुबह-सुबह आसमान में छाई धुंध, जानें AQI
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का एक्यूआई
दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आज एक्यूआई खराब स्तर का बना हुआ है. वहीं, मौसम की बात की जाए तो आईएमडी ने अधिकतर इलाकों में आसमान साफ होने का अंदेशा जताया है. हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त की उम्मीद है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
अपने इलाके के मौसम और प्रदूषण का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












