
Delhi Pollution: ठंड के साथ प्रदूषण की मार, ITO पर 500 के करीब पहुंचा AQI, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ीं ये पाबंदियां
AajTak
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में गिरावट की वजह मौसम की प्रतिकूल स्थितियां हैं. शांत हवाओं और कम तापमान की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. इसके चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर शहरों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है.
Delhi AQI: दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार के साथ प्रदूषण की रफ्तार भी लगातार जारी है. राष्ट्रीय राजधानी की हवा बीते दिन यानी सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद आज (मंगलवार), 10 जनवरी को भी चिंताजनक स्थिति में है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर से खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. राजधानी के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है. ये स्थिति आम इंसान की सेहत के लिए भी चिंताजनक है.
दरअसल, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में गिरावट की वजह मौसम की प्रतिकूल स्थितियां हैं. शांत हवाओं और कम तापमान की वजह से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. इसके चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर शहरों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, जो 400 के पार बना हुआ है. आइये जानते हैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल.
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का AQI
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.
दिल्ली-एनसीआऱ में बढ़ाई गईं पाबंदियां

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







